नारीबारी(प्रयागराज)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के यमुनापार मे कई मंडल अध्यक्षो के घोषणा के बाद संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओ एवं प्रवल मंडल अध्यक्षो के दावेदारो ने भाजपा चुनाव अधिकारियो से लेकर कुछ वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियो के ऊपर पद का दुरूपयोग कर पिछले बार की फर्जी सदस्यता बनवाकर शीर्ष नेतृत्व को गुमराह करने का लगाया आरोप। जिससे बास्तविक कार्यकर्ताओ के साथ अन्याय हुआ जिसमे जिला मंत्री युवामोर्चा वीरेन्द्र सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुभाष सिंह पटेल, मंडल महामंत्री शंकरगढ व मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल उपाध्यक्ष कौधियारा दिवाकर त्रिपाठी आदि बर्षो से संगठन मे मेहनत किया थाऔर प्रबल दाबेदार रहे।जहाँ सक्रिय कार्यकर्ताओ की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मंडल महामंत्री को कई बर्षो से कई कार्यक्रमो के संयोजक बनाया गया था। जिसका सदैव सफल आयोजन कराते रहे। फिर भी इस भाजपा के संगठन चुनाव मे एक सेक्टर संयोजक रहे पिता ने अपना उत्ताधिकारी चुनते हुए। गलत तरीके से कई भाजपा के पदाधिकारियो के षडंयत्र से अपने पुत्र को मंडल अध्यक्ष बनवाने मे सफलता पा ली। जहाँ भाजपा सदैव वंशबाद का विरोध करती रही वही भाजपा के संगठन के बारे मे अनुभव हीन किसी सेक्टर या मंडल का अनुभव ना होने पर भी कैसे शीर्ष संगठन ने जिम्मेदारी दे दी यह सबसे बडा़ प्रश्नचिन्ह है।नारीबारी मंडल के चुनाव अधिकारी के ऊपर कई तरह क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।उपरोक्त सभी कार्यकर्ताओ ने जिला एव क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियो से गुहार लगाकर पुनः विचार कर वास्तविक जमीनी सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौपने का अनुरोध किया है। साथ ही जो फर्जी कागजात बनाने और उसमे सहयोग करने वालो के खिलाफ जाँच कर सख्त कार्यवाही करने की माँग की है। जिससे भविष्य मे शीर्ष संगठन को कोई गुमराह ना कर सके। और भाजपा जैसे विश्व के सबसे बडे संगठन पर कार्यकर्ताओ का विश्ववास बना रहे। ऐसा ना हो पाने पर कार्यकर्ताओ के अन्दर का ज्वाला फूट सकता है। जिसकी गूँज दूर तलक भविष्य मे देखने को मिलेगा। कुछ लोगो ने कहा की अब भाजपा को अंहकार हो गया। और अपने पथ से भटक गयी अगर उपरोक्त विषयो पर संगठन ने संज्ञान नही लिया तो।कार्यकर्ताओ का संगठन के साथ न्याय से भरोषा उठ जाऐगा।