अनिल उमराव के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत गांव-गांव चलाया जायेगा सदस्यता अभियान- राघवेंद्र

 


फतेहपुर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अनिल उमराव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमे संगठन मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही अनिल उमराव को पुनः संगठन की कमान मिलने पर कार्यकताओ ने जोरदार स्वागत किया। 
मंगलवार को शहर के नहर कालोनी प्रांगण में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अनिल उमराव की अध्यक्षता में संगठन की मासिक बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की। हाल में ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनिल उमराव पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए पुनः जिलाध्यक्ष की कमान मिलने से कार्यकर्ताओ ने हर्ष जताते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल उमराव व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह का फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा करने के साथ गांव गांव सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित 


  
करते हुए मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का केंद्र एव प्रदेश सरकार के साथ गठबंधन होने के करण कार्यकर्ताओ पर जनता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से गाँव गाँव जाकर लोगो को पार्टी संस्थापक स्व0 सोनेलाल पटेल की विचारधारा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल के आह्वान पर पार्टी को प्रदेश में विस्तार करने के लिये पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा के साथ उन्हें संगठन की बागडोर सौंपी है वह कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिये उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के साथ ही किसानों, कमजोर, असहायों, गरीबो को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की नीतियों को गांव गांव पहुंचकर लोगो को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर किसान मंच अध्यक्ष लाल मन पटेल, दीनू पटेल, मुकेश कुमार पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष सोमिया सिंह पटेल, स्मिता गुप्ता, डॉ अतुल कुमार, शैलेमदर पटेल, गौरव पटेल, सरोज पटेल, सूरज पाल, अजीत सिंह, डॉ संजीव मिश्रा, मनोज साहू नीरज मिश्रा, सोनू उमराव, अजय पाल, सचिन आदि मौजूद रहे।