फतेहपुर। जनपद के मलवां विकासखंड के सद्गुरु आश्रम दूधीकगार मेले के पांचवें व अंतिम दिन विराट दंगल का आयोजन हुआ जहां राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों द्वारा दांवपेच दिखाए गए जम्मू, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, से आए पहलवानों ने दांवपेच व करतब दिखाएं जहां दर्शकों में भारी उत्साह रहा। श्री राम पहलवान लमहेटा, ननकई पहलवान ने कुश्ती जीतकर जहां फतेहपुर जनपद का नाम रोशन किया। पूशी मथुरा राखी मुरादाबाद के बीच ₹25000 की कुश्ती बराबरी में छूटी। जहां संतो गोपाल बाबा ने चांदी के सिक्के देकर दोनों पहलवानों को सम्मानित किया।
हरि पहलवान हरियाणा के मध्य उत्तर प्रदेश केसरी श्यामवीर के बीच ₹51000 की कुश्ती बराबरी पर छूटी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा जहां श्रद्धालुओं ने संत शोभन सरकार के जयकारे लगाते रहे। वही महिलाएं संत शोभन सरकार का इंतजार करती रही। संत शोभन सरकार के दर्शन ना होने से श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल रहा। मेले के साथ रामलीला का श्रद्धालुओं ने आनंद लेते हुए। खरीदारी के साथ झूला झूले। मेला समिति की ओर से मुलायम शोभन आश्रम नें उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आम जनमानस व क्षेत्र की जनता के सहयोग करने पर आभार प्रकट करते हुए बताया कि सभी गुरुजनों के स्नेह व कृपा के साथ क्षेत्र की जनता के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है।इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों को मेला समिति आभार प्रकट करता है। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह पूर्व पिन्टू सिंह गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खजुहा सुतीक्षण सिंह, राम भवन सिंह परिहार उर्फ मोटू, स्वयंवर सिंह, रामशरण सिंह, कप्तान सिंह, उप जिलाधिकारी बिन्दकी प्रहलाद सिंह, रामू शोभन आश्रम, मुलायम शोभन, विवेक सिंह रंजीतपुर आश्रम, भाजपा देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, उपेंद्र सिंह गौतम,