कांग्रेसियो ने जन-जन तक पहुंचायी भाजपा सरकार की गलत नीतियां


फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये जाने का जिला कांग्रेस कमेटी ने अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में गुरूवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अगुवई में कार्यकर्ताओं ने कई चैराहों के साथ-साथ कचेहरी परिसर में पर्चों का वितरण कर कुशासन के विरूद्ध जनमत तैयार करने का प्रयास किया। 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अगुवई में बड़ी संख्या में



 
कार्यकर्ता शहर भ्रमण पर निकले और आने-जाने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का पर्चा वितरित किया। शहर के सिविल लाइन चैराहा समेत कचेहरी व कलेक्ट्रेट परिसर में घूम-घूमकर पर्चे बांटे गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश का गरीब, किसान, युवा वर्ग खासा परेशान हैं। प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गयी है। लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस इन लुटेरी सरकारों के खिलाफ जनमत तैयार करने का प्रयास कर रही है। जिससे आने वाले चुनाव में ऐसी भ्रष्ट सरकारों को सबक सिखाया जा सके। उन्होने बताया कि दस दिवसीय अभियान में अगले चरण में आठ व नौ नवम्बर को नुक्कड़ सभाएं, दस तारीख को बर्तन बाजार व मुख्य बाजारों में प्रदर्शन, ग्यारह को महंगी शिक्षा, बेरोजगारी को लेकर चर्चा, बारह व तेरह को किसानों की समस्याआंे को लेकर गोष्ठी तथा पन्द्रह नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करके जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी, सुधाकर अवस्थी, बीके शुक्ल, आशीष गौड़, संतोष कुमारी शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, मोहसिन खान, राजन तिवारी, विनय तिवारी, वीरेन्द्र दुबे, श्रवण कुमार गौड़, अरूण जायसवाल, पुत्तन मिश्रा, उदित अवस्थी, रामेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, अनूप शुक्ला, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।