माँ शिवकुमारी शुक्ला इंटर कालेज में मनाया गया बाल दिवस
 

 

        हर बात संवाददाता

 

 लालापुर, प्रयागराज: गुरुवार को क्षेत्र के मां शिवकुमारी इंटर कालेज में बाल दिवस का कार्यक्रम विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाते हुए विद्यालय के अध्यापकों द्वारा  बच्चों व अगंतुकों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।                                                                                जिसमें मुख्य अतिथि लालापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे।

   कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानन्द शुक्ला , कार्यवाहक प्रबन्धक लाला शुक्ला (एडवोकेट ), विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश शुक्ला  व समस्त शिक्षकगणों सहित सभी विद्यार्थीगण  उपस्थित रहे।                             उपस्थित सभी आगंतुकों  व बच्चों ने भंडारे में भैरो बाबा का प्रसाद प्रेमपूर्वक ग्रहण किया।

 कार्यवाहक प्रबन्धक लाला शुक्ला  ने बताया कि आज चिल्ड्रंस डे यानि बाल दिवस है।ये तो सभी जानते हैं कि भारत में बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन वाले दिन मनाया जाता है। लेकिन  14 नवंबर को मनाया जाने वाला बाल दिवस कभी 20 नवंबर को भी मनाया जाता था।

साल 1925 से बाल दिवस मनाया जाने लगा था।जिसे 1953 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली।संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, लेकिन यह अन्य देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है।भारत में भी पहले यह 20 नवंबर को ही मनाया जाता था, लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन (27 मई 1964) के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि पं०जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवम्बर को बाल दिवस के तौर पर माना जाएगा।  अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की अच्छी परवरिश को बढ़ावा देना, बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरुक करना है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।