कटरा बाजार( गोण्डा)।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओ में सुमार सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को कटरा ब्लॉक परिसर मे सम्पन्न हुआ इसमे कुल इक्यावन जोडे परिणय सूत्र मे बंधे जिसमे चौवालिस हिंदू और सात मुस्लिम जोडे भी शामिल रहे।नवदंपतियों को बिधायक कटरा बाजार बावन सिंह,मंडलायुक्त देवी पाटन मण्डल महेंद्र कुमार, जिलापंचायत सदस्य वीरपुर कटरा अर्जुन तिवारी ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम स्थल को फूलो व गुब्बारों से सजाया गया था परिसर मे हिंदू जोडे को गायत्री परिवार के पुरोहित पंडित शेष नरायण मिश्र,पंडित बेद प्रकाश मिश्र व पंडित अजय कान्त मिश्र ने गायत्री वैदिक मन्त्रोच्चारण विधि-विधान से विवाह कराया वही पिछले पण्डाल मे मुस्लिम जोडो को मौलवी हाफिज इरसाद अहमद ने निकाह पढ़ाया सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि विवाह बंधन मे बंधने वाले जोडो को गृहस्थी का सामान प्रदान किया गया।वही ब्लाक परिसर कटरा बाजार गाजे बाजे से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने किया।खण्ड विकास अधिकारी पुष्पा वर्मा ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत वधू को पैतीस हजार रुपये का चेक, दस हजार रुपये का सामान व छ हजार रुपए अन्य खर्च पर किया गया है। क्षेत्रीय विधायक वावन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। इससे गरीब तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है।
वही ब्लाक परिसर मे लजीज भोजन का भी इंतजाम रहा विवाहित जोडो ने विवाह के बाद अपने परिवार व रिश्तेदारो के भोजन किया।
कार्यक्रम मे करनैलगंज व गोण्डा सदर के सभी ब्लाक खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी व पी.डी.गोण्डा,डी.डी.ओ,डी.सी., देवी प्रसाद तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद(धर्म प्रसार), श्रवण तिवारी,श्री भगवान शुक्ल,सहायक विकास अधिकारी सुभाष चंद्र पाण्डेय, छल्लू तिवारी, राम सभा तिवारी,भूप सिंह,शिवराम मिश्र,कृष्ण कुमार तिवारी,सहित वर व वधू पक्ष के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।