प्रसपा के  विजय यादव ने  मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर  बांटे फल

 


कौशाम्बी। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 81 वर्ष के हो गये हैं और उनके जन्म दिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फल मिष्ठान वितरित कर जन्म दिन का जश्न मनाते हुए मुलायम सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है वही 81 वर्ष के होने पर मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव पूर्व कबीना मंत्री अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने मुलायम सिंह का जन्म दिवस मनाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरे प्रदेश के प्रसपा कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो को मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाने का निर्देष दिया शिवपाल सिंह के निर्देष पर आज कौशाम्बी जिले में प्रसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष जमशेद खान के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो ने गरीब मजदूर किसान आम जनता के साथ- साथ अस्पताल में भर्ती मरीजो के बीच फल मिष्ठान का वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81 वें जन्म दिन की खुशी मनायी और उनके स्वस्थ्य रहने लम्बी उम्र की कामना प्रभु से की है।