राष्ट्रीय राजमार्ग मे खुले स्थानो मे शौच जाने को मजबूर महिला और पुरूष

 



 


नारीबारी(प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा के नजदीक विकास खंण्ड शंकरगढ के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 भारतनगर मोड़ पर वंसवार समाज के सैकडो़ लोग दो दशको से नारकीय जिन्दगी जीने को मजबूर है।आज तक इन शासन-प्रशासन के सुविधाओ का इन गरीब कमजोर परिवारो को कोई सुविधा नही मिल सकी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह परिवार राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज रीवां मुख्य मार्ग के किनारे तालाब के भीटा पर पन्नी व कच्चे मकानो मे रहने को विवश है। इन सैकडो़ परिवारो को प
प्रशासन द्धारा आज तक ना रहने के लिए जगह दी गयी,ना आवास और ना ही इस बस्ती मे एक भी शौचालय मिली है। सैकडो़ सदस्य खुले जगहो राष्ट्रीय राजमार्गो मे शौच जाने को मजबूर है। यह सरकारो के दाबो व स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम हवा निकालती दिखाई दे रही है। इन गरीब परिवारो के सदस्यो ने शासन-प्रशासन से सुविधा दिलाने की माँग की है।