सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने किया अवैध निर्माण

 


 कौशाम्बी।      रास्ते मे बनाया भवन जहां एक ओर सरकार द्वारा अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया है वहीं दबंग लोग रास्ते की जमीन पर ही घर बनाकर नियम-कानून को फेल कर दिया है। रास्ते पर अवैध कब्जे के कारण कई परिवारों का आवागमन हो  रहा बाधित ।जलनिकासी भी बंद हो गई है।मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का है!


सार्वजनिक रास्ते पर मकान खड़ा कर लिया है। इससे आवागमन व जलनिकासी ठप हो गया है। ग्रामीण परेशान हैं। जिला के आलाधिकरियो ने कई बार इसकी जांच भी की लेकिन अभी तक अवैध निर्माण नही हटवा पाए।अब देखना ये होगा कि कौशाम्बी डीएम मनीष कुमार वर्मा अवैध निर्माण हटवाने में सफल हो पा रहे है कि नही की। इस अवैध निर्माण के चलते कही खूनी संघर्ष न हो जाये।