नारीबारी(प्रयागराज)। धान क्रय केन्द्रो और राईश मील संचालको के बीच कई प्रकार से भ्रष्टाचार,दलाली और किसानो के शोषण का कार्य प्रकाश मे आया है। जहाँ कुछ केन्द्रो मे हफ्ते भर से बोरिया खत्म है और खरीद पूर्णतः बन्द है। तो कुछ मीलर अपने कमीशन धानक्रय केन्द्रो के प्रभारियो से फिट करने मे अतिरिक्त खर्चे का व्योरा दे कर किसानो के शोषण की योजना बनाते दिख रहे है। किसानो को धान क्रय केंद्रो मे शासन के मंशा के विपरीत कार्य कर बदनाम करने मे कोई कसर नही छोड़ रहे है। उक्त बाते सुरबल साहनी पीसीएफ शाखा केन्द्र प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिसम्बर तक हमने खरीद किया और बोरी नही होने पर खरीद बन्द हो गयी। लेकिन आने वाले किसान बगल के दूसरे हाटशाखा खरीद केन्द्र पर जाते है। हाठ शाखा खरीद केन्द्र पर भी कई अनियमित्ताऐ सामने आई लेकिन वहाँ के प्रभारी सतेन्द्र कुमार सरोज केन्द्र पर मौजूद नही रहे। और कर्मचारियो ने अपना वक्तब्य देने से कतराते रहे। केन्द्रो पर दलाल पूरी तरह हावी हो गए है जिससे किसानो को काफी असुविधाओ का सामना करना पडे़गा।