नारीबारी(प्रयागराज)। प्रयागराज सहित देशभर में 15 दिसंबर रात से फास्टटैंग सुविधा लागू हो गयी। लेकिन गन्ने हर्रो टोल प्लाजा मे एनएचआई फास्टटैग स्टीकर उपलब्ध कराने मे नाकाम दिख रही। यँहा के वाहन संचालक ड्राईवर फास्टटैग के लिए चक्कर लगाकर वापस आ जाते है। हर्रो टोल प्लाजा मे फास्ट टैग तकनीकी और संचालन की तैयारिया पूरी कर ली गयी है। जिसमे टोटल आठ लाईने है। चार लाईने जाने के लिए चार लाईने आने के लिए।जिसपर सभी मे फास्टटैग स्कैनर की मशीने लगाकर गाडियो को निकाला जा रहा। आठ लाईनो मे छः लाईन केवल फास्टटैग के लिए आरक्षित लेन है। एक-एक लाईन कैस शुल्क बाहनो को आने जाने के लिए चालू है। कैस लेन मे वाहनो की लम्बी कतारे अभी से देखने को मिलने लगी। लेकिन अन्य फास्टटैग लेन पूरी तरह खाली दिखा। टैक्निकल मैनेजर एनएचआई रामचन्द्र ने संबाददाता से बातचीत मे सभी विन्दुओ की जानकारी को साझा किया। फास्टटैग ना मिलने की समस्या पर तत्काल फास्टटैग टोल प्लाजा पर उपलब्ध कराने की बात कही। एनएचआई ठेकेदार मे० भोलानाथ राजपति शुक्ला के प्रबंधक मैनेजर वृजेश पान्डेय ने बताया की टोल प्लाजा की समस्त तैयारिया पूरी कर ली है और सुचारू रूप वाहनो का संचालन हो रहा। टोल प्लाजा पर महिला टोल कर्मियो की भी तैनाती कर दी गयी है। फास्टटैग कार्ड जैसे ही एनएचआई के द्धारा मिल जाऐगी तत्काल स्थानीय लोगो को उपलब्ध हो जाऐगा।
कैशलेस टोल पेमेंट के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 23 सर्टिफाइड बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। जिससे की लोगों को आसानी से फास्ट टैग उपलब्ध कराया जा सके। याद करा दें कि फास्ट टैग (FASTag) को पहले 1 दिसंबर से देशभर में लागू किया जाना था। जो सरकार ने बढाकर 15 तारीख कर दिया था अगर आप फास्ट टैग को ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की तस्वीर को अपलोड करना होगा। इसमे अलग-अलग फास्टटैग की स्कीमे भी लागू हो गयी।