राज्यसभा मे नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर भाजपाइयों मे हर्ष

       प्रयागराज।  भाजपा   महानगर के  नवनियुक्त अध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी एवं अध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारतीय का भाजपा नेता उमेश शुक्ला के आवास पर सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमे आज राज्यसभा मे नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए गणेश केसरवानी ने कहा कि सत्तर सालो से विदेशों मे जलालत की जिंदगी जी रहे बौद्ध जैन सिक्ख ईसाई समेत अनेक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने जो साहसिक निर्णय लिया है वो मील का पत्थर साबित होगा.और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास भी कायम हुआ.
इस ऐतिहासिक बिल को दोनो सदनों से पास कराने के लिए मा.नरेन्द्र मोदी जी एवं मा.अमित शाह जी के प्रति आभार व्यक्त किया.
उपस्थित लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाई.
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष कौशाम्बी रमेश पासी.देवेन्द्र नाथ मिश्र,गिरी बाबा.राजू पाठक.भोला तिवारी.आशुतोष पांडेय.डा.संतोष त्रिपाठी.देवेश सिंह.जयवर्धन त्रिपाठी.बृजेश गुप्ता.नटवरलाल भारतीय.सुभाष वैश्य.बाली शंकर त्रिपाठी.आशुतोष शुक्ला.विकास ओझा.गिरिजेश मिश्र.अभिषेक सिंह.प्रवीन पटेल.विनायक पांडेय आदि रहे.