व्यापारियो के कारनामे से किसानो का हो रहा शोषण

 


नारीबारी(प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित प्रदेश की सबसे बडी गल्ले मंडियो मे नारीबारी बाजार की गल्ला मंडी भी एक है। जो सप्ताह के दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को लगती है। यह मंडी पूरी तरह प्राईवेट मंडी है। जहाँ पर इस मंडी के कारण पूरा क्षेत्र जाम की समस्या से जूझता रहता है। मंडी मे किसानो का कुछ व्यापारी षड़यत्र कर शोषण करते है। जिससे किसानो के सामने कई विकट समस्याऐ पैदा हो जाती है।और किसान सुबह से मंडी मे सही रेट ना मिल पाने के कारण दिनभर खडा रहता है और लोग जाम से जूझते रहते है। और शाम को औने पौने दामो मे बेचकर चला जाता है। बेचने के बाद भी किसानो के शोषण के लिए दो रेट रखे गऐ है एक नगद कि और दूसरा उधार का। गल्ला उधार बेचने पर मंडी मालिक जिम्मेदारी लेता है।लेकिन व्यापारियो के भाग जाने पर बाजार मालिक पल्ला झाड़ लेते है। कई बार मन्डियो मे व्यापारी उधार गल्ला लेकर गायब हो चुके है। और किसानो का रूपया डूब चुका है। इतना ही नही इस गल्ला मंडी मे मंडी समिति द्धारा शासन के कर चोरी सम्बंधी अनियमित्ताऐं भी सामने आई है। जिससे किसानो का हाल बुरा है।