हरबात सवांददाता।
माण्डा,प्रयागराज। माण्डा ब्लॉक के बरहकला निवासी किसान राजेश्वर यादव ने बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।सोशल मीडिया का वीडियो कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पास पहुँचा।उक्त मुख्यमंत्री ने वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर किसान की वीडियो पोस्ट कर सराहना करते हुए नमन किया है।इतना ही नही बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री ने किसान से अपील करते हुए बात करने के लिए सोशल मीडिया पर अपना निजी नम्बर भी पोस्ट किया है।सूत्रों की माने तो उक्त किसान नेता की वीडियो देखकर ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी सोशल मीडिया से नम्बर निकाल कर वार्ता किया था और मिलने के लिए लखनऊ बुलाया था।वही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की पोस्ट को लेकर किसान राजेश्वर यादव लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।